फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं की बांट जोह रहा ‘रेलवे स्टेशन’

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधाओं की बाट जोह रहा ‘रेलवे स्टेशन’
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे स्टेशन पर समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। छह माह पूर्व डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ एक और प्लेटफार्म का निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया था। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के लिए यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।
बुलंदशहर स्थित रेलवे स्टेशन पर खुर्जा-मेरठ रुट के नाममात्र को दो एक्सप्रेस ट्रेन और तीन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होने के कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेल यात्री आते हैं। प्लेटफार्म पर न तो कैंटीन है न ही पेयजल आदि का समुचित व्यवस्था। यात्रियों ने छह माह पूर्व डीआरएम द्वारा निरीक्षण करने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ एक और प्लेटफार्म के निर्माण की मांग की थीं। यात्रियों की समस्या को सही बताते हुए डीआरएम ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ लंबे रुट की ट्रेनों का बुलंदशहर स्टेशन से संचालन का भी आश्वासन दिया था। छह माह बाद भी रेलवे स्टेशन पर कोई कार्य शुरू न होने से सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपीस बनी रहती है एटीवीएम
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 10 माह पूर्व एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई थी। प्रचार-प्रसार न होने और लोगों में जागरुकता का अभाव होने से एटीवीएम मशीन शोपीस बनी हुई है। जानकारी के अनुसार 10 माह बाद भी रेलवे द्वारा मशीन के लिए कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें