फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में डीआइओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में डीआइओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में जिले के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले जमकर नारेबाजी की और नगर में रैली भी निकाली। वह कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शिक्षक धरना-प्रदर्शन में सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक पर धरना-प्रदर्शन के बाद वह रैली निकाल कर और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। समिति के संरक्षक इंद्रदेव और अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। बावजूद इसके अभी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरा न होने से सभी में रोष है और नई पेंशन जो लागू की गई है। उसे कर्मचारियों व शिक्षकों का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समिति ने पुरानी पेंशन बहाल करने, इलाज के कैशलेस इलाज की व्यवस्था करने, आउट सोर्सिंग व ठेकेदारी प्रथा बंद हो, शोषण बंद कर रिक्त पदों पर कर्मियों की नियमित नियुक्ति की जाए। निकाय कर्मचारियों के लिए एचआरए व सीसीए का शासनादेश जारी हो और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर सरकार ने जल्द विचार नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान कोआर्डिनेटर पीके शर्मा, उपाध्यक्ष इं. राजीव यादव, रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, बाबू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें