कूड़ेदान में जल रहा कूड़ा, अफसर अनजान
बुलंदशहर। डीएम कार्यालय के पास रखे नगर पालिका के कूड़ेदान में कूड़ा जलता रहता है, लेकिन पालिका अफसर इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रतिदिन कूड़े में आग लगने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके बावजूद बाद भीन तो पालिका अफसर-कर्मचारी और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इसका संज्ञान ले रहा है। जबकि जिले में बढ़ते प्रदूषण का संज्ञान लेकर एनजीटी ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए थे कि कूड़े व प्लास्टिक में आग न लगाई जाए। इसके बावजूद लगातार बिगड़ती स्थिति से लोग परेशान हैं।