फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग फैलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, अब रोजाना दो-दो गांवों में लगेंगे कैंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में तेजी के साथ फैल रहे संक्रामक रोगों ने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सीएमओ ने सभी एसीएमओ और प्रभारियों को रोकथाम करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन दो-दो गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में दिन प्रतिदिन संक्रामक रोग के मरीज दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन 5 से 6 हजार नए मरीज टाइफाइड, वायरल बुखार, मौसमी बीमारियां आदि के आ रहे हैं। निजी क्लीनिकों में यह आंकड़ा और भी अधिक है। निजी क्लीनिक कई मरीजों को मलेरिया की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी जिले में मलेरिया के मरीज होने से इंकार कर रहा है। वहीं, संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से स्वास्थ्य अफसरों में खलबली मची हुई है। सीएमओ ने सभी एसीएमओ और नोडल अफसरों को तलब कर पिछले सात दिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों से भी संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या को लेकर रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ ने सभी एसीएमओ और अस्पताल प्रभारियों को संक्रामक रोगों की रोकथाम करने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो गांव में लगेंगे स्वास्थ्य कैंप
जिले में जानलेवा बुखार पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य अफसरों ने प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की तैयारी की है। सीएमओ ने सभी प्रभारियों को प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में प्रतिदिन दो-दो स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिए है। इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एंटी लार्वा का भी होगा छिड़काव
जिलेभर में गंदगी और जलभराव के कारण लोगों में संक्रामक रोग से पीड़ित हो रहे है। जिसकी रोकथाम के लिए गांवों में एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया जाएगा। जिससे संक्रामक रोग को फैलने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


कोट
जिले में संक्रामक रोगों पर रोकथाम के लिए सभी प्रभारियों और नोडल अफसरों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रतिदिन आयोजित होने वाले स्वास्थ्य कैंप की संख्या बढ़ाने के साथ सभी ब्लॉक क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए गए है। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें