फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत पर चारा लेने गई युवती के साथ गांव निवासी तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे कर भाग निकले। थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बुधवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि बीते 30 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह घर से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। इस दौरान वहां पर पहले से ही गांव निवासी तीन युवक मौजूद थे। आरोपी पीड़िता को तमंचे के बल पर डरा-धमका कर दूसरे खेत में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। इस दौरान पीड़िता की चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीणों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं अब पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी केबी सिंह ने उसे निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें