अब बुलंदशहर ब्लॉक भी हुआ ओडीएफ
बुलंदशहर। ब्लॉक बुलंदशहर भी अब खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) हो गया है। इससे पहले स्याना, बीबीनगर, अगौता व गुलावठी ब्लॉक ओडीएफ हो चुके हैं। अभी 11 ब्लॉक 22 हजार और शौचालय बनने के बाद ओडीएफ होंगे। जिले को दो अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त करना है।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत जिले को ओडीएफ करने के लिए गांव दर गांव शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 2.05 लाख शौचालयों का निर्माण होना है। अब तक 1.80 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इस कारण जिले की 700 से अधिक ग्राम पंचायत और 810 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। अब से पहले जिले के 16 ब्लॉक में से स्याना, बीबीनगर, अगौता व गुलावठी ब्लॉक ओडीएफ हो चुके थे। जबकि अब बुलंदशहर ब्लॉक को भी ओडीएफ घोषित हो गया है। इस ब्लॉक में 80 ग्राम पंचायत हैं और इन सभी गांवों में शत प्रतिशत शौचालय बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दो अक्टूबर तक शेष 11 ब्लॉकों के साथ जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
स्याना, बीबीनगर, अगौता व गुलावठी ब्लॉक पहले ही ओडीएफ हो चुके हैं। अब ब्लॉक बुलंदशहर को भी ओडीएफ किया जा चुका है। दो अक्टूबर तक शेष ब्लॉक के साथ जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। अब जिले में मात्र करीब 22 हजार शौचालय और बनाने शेष रह गए हैं। - अमरजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।