फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल फुल, बुखार से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल फुल, बुखार से मरीज परेशान
विज्ञापन


बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में बुखार व अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, अस्पताल के बेड भी फुल हो गए हैं।
बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम में आई नमी और दिन में तेज धूप के चलते लोग बुखार समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज चिकित्सीय जांच के लिए पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 60 फीसदी मरीज बुखार व अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं। वहीं, अस्पताल के भर्ती वार्ड में मरीजों से बेड फुल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कभी-कभी मरीज अधिक भर्ती होने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में फैली गंदगी, नहीं बदली गंदी चादर
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई न किए जाने पर गंदगी फैली हुई है। वहीं, मरीज जाने के बाद बेड पर चादर नहीं बदलने से संक्रमण का भी खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को वार्ड के एक बेड पर गंदी चादर बिछी रहीं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने मरीज जाने के तुरंत बाद चादर बदलने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


कोट-
अस्पताल के सभी वार्ड में साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। साथ ही बेड पर मरीज जाने के बाद धुली हुई चादर बिछाने के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए है। दोनों मामलों जांच कराई जाएगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रामवीर सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें