फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत पदक विजेता राकेश का जिले की सीमा पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता राकेश का जिले में भव्य स्वागत
विज्ञापन

बीबीनगर। इंडोनेशिया के जकार्ता में घुड़सवारी में रजत पदक जीतने के बाद परदेश में देश का नाम रोशन करने वाले राकेश कुमार गहलौत का रविवार को गांव आगमन पर जनपद हापुड़ की सीमा से ही भव्य स्वागत किया गया। राकेश को मेरठ से आर्मी के जवान गांव लेकर आए। राकेश के आते ही भारत माता की जय के गगनचुंबी नारों से माहौल बदल गया। एशियन गेम्स में बुलंदशहर का यही खिलाड़ी मेडल जीत पाया है।
रविवार को भारी बारिश के चलते युवाओं का जोश देखने लायक था। सैकड़ों बाइकों व दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों में सवार युवाओं ने भारत का झंडा लहराकर राकेश कुमार की अगुवाई की। राकेश को बीबीनगर कस्बा सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों में घुमाया गया। जहां ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर राकेश को सम्मानित किया। सेना के जवानों ने राकेश के कारनामों से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए बताया कि ट्रेंनिग के दौरान भी राकेश ने कई बार खतरनाक स्टंट किए थे जो तारीफ के लायक थे। राकेश के स्टंटों को देखते हुए ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने राकेश को एशियन गेम्स में भेजने का मन बनाया था। सेना के अधिकारियों के सपनों को राकेश ने साकार कर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना विधानसभा के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने जनपद की सीमा पर पहुंच राकेश कुमार का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं युवाओं ने देश का झंडा बुलंद करते हुए भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे लगाए। राकेश के बीबीनगर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाओं से उसका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें