फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से जाड़ौल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाड़ौल में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। खानपुर क्षेत्र के गांव में बुखार से पीड़ित एक महिला की बुलंदशहर के अस्पताल में मौत हो गई। महिला जाड़ौल गांव की रहने वाली थी। महिला की मौत से पहले उसी गांव में बुखार से दो महिलाओं की मौत होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग नहीं जाग पाया है। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर के गांव जाड़ौल निवासी सुभाष की पत्नी सुहागो कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। महिला का इलाज गांव के ही एक चिकित्सक से कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां शुक्रवार सुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। बुखार से गांव में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि क्षेत्र में तीन दिन में छह मौत होने से लोगों में दहशत है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मामले में सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि गांव में टीम को कैंप लगाने के आदेश दिए गए हैं। मरीजों को जल्द राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें