जिपं ठेकेदारों ने एएमए पर लगाया नवीनीकरण न करने का आरोप
बुलंदशहर। जिला पंचायत ठेकेदारों ने एएमए पर पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों ने एएमए के खिलाफ डीएम के नाम एक ज्ञापन सीडीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
जिला पंचायत के पंजीकृत ठेकेदारों ने बताया कि वह कई वर्षों से जिला पंचायत में ठेकेदारी कर रहे हैं। आरोप है कि पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगने पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन उनके पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। ठेकेदारों का आरोप है कि एएमए अपने चहेते ठेकेदारों के साथ मिलकर जिला पंचायत की धनराशि की बंदरबांट करना चाह रहे हैं। मामले में सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएमए रणमत सिंह ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। अभी तक मुझे नवीनीकरण की फाइल ही नहीं मिली हैं। फाइल मिलने पर ही नवीनीकरण किया जाता है। मौके पर सुरेन्द्र कुमार, मुकेश भारद्वाज, रघुराज भाटी, सुदेश यादव, विनोद कुमार, राजवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य ठेकेदार मौजूद रहे।