फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, मिली राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। आषाढ़ में तो लोग बारिश के लिए तरस गए, लेकिन सावन में बारिश नहीं होने से सबकी चिंता बढ़ गई। ऐसा नहीं रहा कि बादल न छाए हों, लेकिन कहीं मेहरबान तो कभी बेरुखी का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह से लोगों को उमस बेहाल कर रही थी, लेकिन लंबे इंतजार के बीच दोपहर बाद झमाझम बरसे बदरा ने उमस से राहत दिला दी। बारिश होने से मौसम भी खुशगवार हो गया।
विज्ञापन

बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश होने से किसानों की कुछ चिंता भी दूर हो गई। फसलों को बारिश का पानी संजीवनी वरदान साबित होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बादल छाए रहेंगे और अभी लगातार बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें