फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब मानसिक रोगियों का भी होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब मानसिक रोगियों का भी होगा इलाज
विज्ञापन

- अस्पताल में मानसिक रोगियों के लिए अलग वार्ड ‘मन कक्ष’ बनाने की तैयारियों में जुटे अफसर
- छह लाख का बजट जारी, जल्द शुरू हो सकता है निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में जल्द ही मानसिक रोगियों की जांच व उपचार की सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल में ‘मन कक्ष’ बनाने के लिए शासन ने छह लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। शासन से बजट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक मानसिक रोगियों को थेरेपी और काउंसिलिंग से परामर्श दिया जा रहा था। जांच और उपचार की सुविधा के लिए मानसिक रोगियों को निजी अस्पताल या अलीगढ़, आगरा और अन्य जिलों में जाना पड़ रहा था। जिले में मानसिक रोगियों को राहत देने के लिए शासन ने मन कक्ष बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट जारी कर दिया है। बजट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में लोग मानसिक रोग से पीड़ित हैं। अधिकांश पीड़ित को जांच और उपचार की आवश्यकता है। अस्पताल में जांच और उपचार मिलने पर मानसिक रोगियों को राहत मिलेगी। वहीं, सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि नेत्र विभाग के नए भवन के द्वितीय तल पर मन कक्ष (मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ) बनाया जाएगा। जल्द ही मन कक्ष बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें