फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पात मचाने वाले कांवडियों की गिरफ्तार शुरू, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पात मचाने वाले छह कांवड़िए गिरफ्तार
विज्ञापन


बुगरासी। गांव बुकलाना में कांवड़ के दौरान हिंसा करने वाले नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने चार नामजद सहित छह आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया जबकि अन्य की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को हवा देते हुए कांवड़ियों ने गांव बुकलाना में जमकर उत्पात मचाया था। मौके पर पीसीआर गाड़ी को भी तोड़ दिया। इसमें चालक पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह घायल हो गए थे जबकि चौकी इंचार्ज बाल-बाल बचे थे। मामले को लेकर चौकी इंचार्ज बुगरासी ने सात नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार अर्धरात्रि कांवड़ यात्रा संपन्न होते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस ने ऊंचागांव नहर के पुल के पास से छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनमें चार नामजद व दो अज्ञात आरोपी हैं। एसओ नरसैना अनिल कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सात नामजद तथा 50 अज्ञात थे। इनमें चार नामजद कनौना निवासी पप्पू पुत्र राजकिशोर, राजकिशोर पुत्र किशन, विनोद पुत्र बबलू तथा निजामपुर निवासी पिंटू पुत्र श्रीपाल के साथ कनौना निवासी रामचरन पुत्र गंगासहाय व बबलू पुत्र बलवंत को गिरफ्तार किया गया है। सभी ऊंचागांव नहर पुल के पास भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। शेष की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें