फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता ने चिकित्सका पर लगाया चांटा मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता ने चिकित्सका पर लगाया चांटा मारने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्रसूताओं से अभद्रता करने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन चिकित्सक और स्टाफ प्रसूता और तीमारदारों के साथ अभद्रता कर रहे है। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने से घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रहीं है। सोमवार को चौला चौकी क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने चिकित्सका पर जांच के दौरान गाल पर चांटा मारने का आरोप लगा सीएमएस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता महिला लता ने बताया कि वह चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल की ओपीडी में आई थी। इस दौरान चिकित्सा ने चांटा मार दिया, जिससे उसके कान का पर्दा फटने से बचा है। बताया कि किसी अन्य महिला के साथ इस तरह की घटना न हो, इसके लिए सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सीएमएस डॉ. बीना रानी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता द्वारा कोई शिकायती पत्र मिलता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें