फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रुपये प्रतिदिन की दर पर कर्मचारी उपलब्ध कराएगा ठेकेदार!

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन रुपये प्रतिदिन की दर पर कर्मचारी उपलब्ध कराएगा ठेकेदार!
विज्ञापन

- नगर पालिका में 200 संविदा ठेका कर्मचारियों का किया गया था टेंडर
- शासन की निर्धारित दर से 99 फीसदी कम पर हुआ टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर पालिका में संविदा ठेका कर्मचारियों के लिए डाले गए टेंडर को खोलने के बाद नगर पालिका अफसर व कर्मचारी सकते में हैं। जैसे ही टेंडर खोले गए एक ठेकेदार ने न्यूनतम मूल्य से 99 फीसदी कम पर आवेदन कर दिया। अब पालिका को 300 रुपये प्रतिदिन की दर से मिलने वाले कर्मचारी मात्र तीन रुपये प्रतिदिन में मिलेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था के लिए 200 ठेका कर्मचारियों का टेंडर निकाला था। टेंडर के लिए चार फर्मों द्वारा आवेदन दिया गया। मंगलवार की शाम टेंडर खोलने का समय निर्धारित हुआ था। अफसरों की टीम के सामने टेंडर खोला गया। जब अफसरों ने चारों फर्म के टेंडर आवेदन खोले तो अफसर भौचक्के रह गए। नगर पालिका द्वारा प्रति कर्मचारी निर्धारित की गई धनराशि 300 रुपये प्रतिदिन के सापेक्ष 99 फीसदी कम पर कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए सहमति दी। ठेकेदार द्वारा डाली गई निविदा के अनुसार मात्र तीन रुपये प्रतिदिन के आधार पर कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे। ठेकेदार द्वारा आज तक न केवल जिले बल्कि प्रदेश में इतनी कम धनराशि पर टेंडर नहीं डाले गए होंगे। हालांकि अभी तक ठेकेदार और पालिका के बीच अनुबंध नहीं किया जा सका है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग व ईओ एके सिंह ने बताया कि 200 कर्मचारियों का ठेका 99 फीसदी कम पर जारी किया गया है। अनुबंध के लिए ठेकेदार को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें