ड्रम में डूबने से बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में पशुओं के लिए पानी से भरे ड्रम में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी कृष्णपाल सिंह पुत्र कलुआ खेतीबाड़ी का काम करते हैं। वुधवार की सुबह उनका 3 वर्षीय पुत्र नमन घेर में अपने दादा कलुआ और दादी के साथ खेल रहा था। उसी दौरान दादा दादी किसी काम में लग गए। बच्चा खेलता हुआ पशुओं के पीने के लिए भरे पानी के ड्रम में गिर गया। बच्चे के न दिखने पर दादा दादी ने उसे तलाश किया। देखा तो वह ड्रम में पड़ा था। ड्रम से निकालकर शिकारपुर स्थित निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि ड्रम को काटकर छोटा कर दिया गया था, जिससे बच्चा उसके अंदर गिर गया।