फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुर-भटौला में पेयजल संकट होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजीपुर-भटौला में पेयजल संकट होगा दूर
विज्ञापन

- पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में
- शासन ने बजट के सापेक्ष 90 लाख की अंतिम किस्त की जारी
- समयावधि में कार्य पूरा कराने के लिए डीएम को दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। तहसील के गांव हाजीपुर भटोला में लोगों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। पानी सप्लाई के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। योजना से गांव के एक हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। अफसरों ने ठेकेदार को समयावधि में कार्य समाप्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील के गांव हाजीपुर भटौला में 1.97 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एक समान 98.92 लाख रुपये जारी किए गए हैं। पहली किस्त के तौर पर पूर्व में 98.92 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं, अब दूसरी व अंतिम किस्त के रूप में शेष बचे 98.92 लाख रुपये जारी किए गए हैं। उप सचिव दीनदयाल ने अंतिम किस्त जारी करने की स्वीकृति देते हुए समयावधि में कार्य पूरा कराने के आदेश दिए हैं। जल निगम के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांव में कार्य लगभग अंतिम चरण में है। साल के अंत तक कार्य पूरा कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। जल निगम के एक्सईएन एसके शर्मा ने बताया कि अंतिम किस्त का इंतजार किया जा रहा था। धनराशि मिलने के बाद अब तेज गति से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें