फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला इस्लामिया स्कूल का नाम, अब रविवार को होगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला इस्लामिया स्कूल का नाम, अब रविवार को होगी छुट्टी
विज्ञापन


शिकारपुर। कस्बे में धर्म के नाम पर चल रहे प्राथमिक स्कूल के नाम से इस्लामिया शब्द हटा दिया गया है। प्रधानाध्यापिका ने बीएसए का आदेश मिलने के बाद बोर्ड पर पुताई करा दी है। साथ शुक्रवार के बजाय अब रविवार को विद्यालय में अवकाश होगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिकारपुर के मोहल्ला कोटशेर खां में वर्षों पुराने चल रहे प्राथमिक विद्यालय का नाम परिषदीय प्राथमिक पाठशाला इस्लामियां रखा हुआ था। अमर उजाला के 28 जुलाई के अंक में शिकारपुर में भी धर्म के नाम पर चल रहा प्राथमिक विद्यालय शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने विद्यालय का नाम परिषदीय नियमों के अनुसार ही रखने तथा परिषदीय नियमों के अनुसार ही स्कूल चलाने के आदेश जारी कर दिये। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इरफाना नकवी ने बताया कि बीएसए का आदेश मिल चुका है। स्कूल के बोर्ड को पुतवा दिया गया है। परिषदीय नियमों के अनुसार ही स्कूल का नाम प्राथमिक स्कूल लिखवा दिया जायेगा। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली छुटटी अब रविवार को होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में 191 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें 48 बच्चे हिन्दू समुदाय के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें