फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि नई पेंशन योजना किसी भी कर्मचारी और शिक्षक के लिए हितकर नहीं है। सरकार पुरानी पेंशन बहाली करें। जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि उनकी मांगों में मान्यता की धारा को बहाल किया जाए। वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों को पांच अंकों में सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। उसकी सेवा नियमावली बनाई जाए। प्रांतीय मंत्री सुंदरपाल यादव ने कहा कि शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा दी जाए। मंडल अध्यक्ष कमल सिंह यादव ने कहा कि कार्यरत प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को विनियमित किया जाए। जिला मंत्री परमानंद यादव ने कहा कि एलटी ग्रेड से संबंधित शिक्षकों को सीटी ग्रेड की सेवा का लाभ दिया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष मूलचंद शर्मा, सीपी अग्रवाल, कैलाश पंवार, राजेंद्र शर्मा, राजेश सोलंकी, ज्ञान सिंह, बिजेंद्र सिंह, जंग बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और रविंद्रनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का शोषण करने का आरोप
बुलंदशहर। अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जारचा ने तथाकथित शिक्षक नेताओं द्वारा शिक्षकों का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप गया है। उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायत देकर शिक्षकों को निजात दिलवाने की मांग की है। कहा कि कुछ तथाकथित शिक्षक नेता शिक्षकों को परेशान कर उनका शोषण कर रहे हैं। इसलिए इसकी जांच करवाकर शिक्षकों को होने वाले शोषण से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें