फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी की डिमांड जनरेट करने में बैंक लगा रहे अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जमाफी की डिमांड जनरेट करने में बैंक लगा रहे अड़चन
विज्ञापन

- कर्जमाफी में शामिल किसानों के बैंक नहीं उपलब्ध करवा रहे कागजात
- 4000 और किसानों का होना है कर्जमाफ, विभाग कर रहा डिमांड जनरेट की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के 4000 और किसानों का कर्जमाफ होना है। इसके लिए विभाग ने डिमांड जनरेट करने की तैयारी कर ली है। इसमें बैंक अड़चन लगा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि बैंक कर्जमाफी में शामिल किसानों के जरूरी कागजात आदि उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब प्रदेश सरकार की कर्जमाफी का लाभ 1.05 लाख किसान उठा चुके हैं। काफी पहले कर्जमाफी के लिए 4000 किसानों का चयन किया गया था। इन किसानों का चयन प्राप्त की गई शिकायतों के आधार पर हुआ था। इन किसानों की डिमांड जनरेट करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने लगभग तैयारी पूूरी कर ली है। अफसरों का कहना है कि अब इसमें बैंक की अड़चन से समय पर डिमांड जनरेट नहीं हो पा रही। वह लगातार बैंकों से संपर्क कर संबंधित किसानों के जरूरी कागजात मांग रहे हैं। मगर, बैंक नहीं दे पा रहे। जबकि डीएम की ओर से भी बैंकों को कड़ी हिदायत दे दी गई है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यदि बैंक चयनित 4000 किसानों का कर्जमाफ करने में चल रही प्रक्रिया में सहयोग करते तो अब तक इन किसानों का कर्जमाफ हो जाता। मगर, बैंक बार-बार अवगत करवाने के बाद भी संबंधित किसानों के जरूरी कागजात आदि उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन किसानों की डिमांड जनरेट जल्द कर दी जाएगी। उसके बाद किसानों का कर्जमाफ हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें