कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा 31 को
बुलंदशहर। हाईस्कूल वर्ष 2018 की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 31 जुलाई को होगी। राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 7.30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने दी। बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव ने आदेश जारी कर अवगत करवाया है कि हाईस्कूल वर्ष 2018 की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा 31 जुलाई होनी निश्चित की गई है। इस बारे में जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करवा दिया गया है, ताकि वह अपने विद्यालय के परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को अवगत करवा सकें। साथ ही प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह इस परीक्षा के संबंध में जानकारी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दें। ब्यूरो