फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने बढ़ाया 50 हजार पौधरोपण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने बढ़ाया 50 हजार पौधरोपण का लक्ष्य
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को हुई वीसी में दिए आदेश, 15 अगस्त को होगा वृहद पौध रोपण

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने जिले में 50 हजार पौध रोपण का लक्ष्य बढ़ा दिया है। यह आदेश बृहस्पतिवार को शासन के अफसरों द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की वीसी में दिए गए। अब जिले में 13.31 लाख से बढ़कर 13.82 लाख पौधे का लक्ष्य हो गया और इसे सभी सरकारी विभागों को आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

पौधरोपण को लेकर प्रदेश सरकार के अफसरों ने बृहस्पतिवार को वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में डीएफओ वीके जैन से पौध रोपण की चल रही तैयारियों की जानकारी ली गई। इस दौरान बताया गया कि 15 अगस्त को वृहद पौध रोपण होगा और इस दिन निर्धारित लक्ष्य से करीब 80 फीसदी पौधे रोपित किए जाएंगे। साथ ही 50 हजार पौध रोपण का लक्ष्य और बढ़ाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिले पौधरोपण को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। जिले में पौध रोपण की भी शुरूआत हो गई है। साथ ही अब शासन से बढ़ाए गए पौध रोपण के लक्ष्य को सभी सरकारी विभागों को आवंटित करते हुए संबंधित विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में अब 13.82 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें