फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर वसूला जुर्माना
विज्ञापन

- छह व्यापारियों से एक-एक हजार व एक व्यापारी से दो हजार रुपये वसूला गया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में नगर पालिका और प्रदूषण विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर पॉलिथीन प्रयोग करने वालों से जुर्माना वसूला। टीम ने प्रदूषण विभाग के अफसरों की मदद से शहर में छह व्यापारियों से एक-एक हजार व काला आम स्थित एक होटल से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नगर पालिका और प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पालिका एओ भोलानाथ, निरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को लगातार पॉलिथीन का प्रयोग किए जाने को लेकर कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर में छह व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन मिली, जिसे जब्त करते हुए एक-एक हजार तथा नगर के काला आम चौराहे के पास स्थित एक होटल से दो हजार रुपये जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर टीम में प्रदूषण विभाग के जेई संतोष कुमार व जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे। पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वसूले गए जुर्माने को नगर पालिका के खातों में जमा करा दिया है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें