फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में व्यापारियों ने किया विश्वविद्यालय का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद में व्यापारियों ने विश्वविद्यालय का किया समर्थन
विज्ञापन

- हमें चाहिए यूनिवर्सिटी
- नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बैठक में विवि की उठी मांग
- जिले के छात्र-छात्राएं भी कर रहे लगातार विवि की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। जिले में विश्वविद्यालय की मांग जोर पकड़ती जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही अब तहसील स्तर पर भी लोग विश्वविद्यालय की मांग को उठा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद में नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी एकत्रित हुए और विवि की मांग का समर्थन करते हुए इसे जरूरी बताया। अमर उजाला की ओर से हमें चाहिए यूनिवर्सिटी के तहत जिले में विश्वविद्यालय की मांग के लिए अभियान चलाया गया है।
सिकंदराबाद नगर उद्योग व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष बृजभूषण गर्ग, युवा नगर अध्यक्ष मोहित गोयल और नगर अध्यक्ष देवेश गोयल ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय न होने के कारण इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले के कॉलेजों में सीट कम होने के कारण छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले या प्रदेश की ओर रुख करना मजबूरी बन जाता है। जिले में विवि की जरूरत है और इस मांग के लिए प्रत्येक वर्ग को सामने आकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचानी होगी, तभी जाकर यह मांग पूरी हो सकती है। इस मांग के लिए व्यापारी किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान व्यापारी राजू सैनी, संजय बंसल, अंकित गोयल और प्रवेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रों के बोल...
यदि जिले में विश्वविद्यालय बनता है तो सस्ती उच्च शिक्षा मिलेगी और छात्र-छात्राओं की बड़ी परेशानी दूर होगी। जिले में सस्ती उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों की कमी है। - छात्रा मुंतहा।

विवि बनने पर जिले की छात्राओं को दूसरे जिलों के कॉलेजों में शिक्षा के लिए जाने से मुक्ति मिलेगी। जिले में विवि की मांग जायज है और इस मांग को शासन पूरा करता है तो सबसे अधिक लाभ छात्राओं को होगा। - छात्रा मोहिनी शर्मा।

जिले में विवि की मांग को यदि शासन द्वारा पूरा कर दिया जाता है तो छात्राओं को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और प्रवेश के लिए भटकने से भी मुक्ति मिलेगी और उच्च शिक्षा जिले में मिलेगी। - छात्र राजा।
विज्ञापन


यदि विवि की मांग पूरी हो जाती है तो उन्हें अपना पसंदीदा विषय लेने में अड़चन दूर हो जाएगी। जिले के कॉलेजों में सीट कम होने के कारण सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वह मन मारकर अपनी पसंदीदा विषय नहीं ले पाते। - छात्र आकिल सैफी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें