नौकरी का झांसा देकर कलेक्ट्रेट कर्मी के पुत्र से लाखों की ठगी
बुलंदशहर। एक कलक्ट्रेट कर्मी के पुत्र को नौकरी लगने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने नौकरी के लिए ऑनलाइन साइट पर आवेदन किया था। कलक्ट्रेट कर्मी राजेश गुप्ता के पुत्र रोहित ने तहरीर देकर बताया कि उसने नौकरी हासिल करने के लिए एक साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बीते दिनों किसी अज्ञात शख्स ने उसे फोन कर एक कंपनी में जॉब के लिए चुने जाने की बात कही और कंपनी के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर एकाउंट में रुपये जमा कराने को कहा। पीड़ित से एक अकाउंट में कुल एक लाख छह सौ रुपये जमा करा लिए गए। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।