फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों संघ के जिलाध्यक्ष समेत छह पर गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों संघ के जिलाध्यक्ष समेत छह पर गाज
विज्ञापन

- जिला समेत दो किया सस्पेंड, चार को बर्खास्तगी की चेतावनी
- एसडीएम सदर ने संघ के महामंत्री पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की शुरू की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे लेखपालों पर अब गाज गिरने लगी है। धरना प्रदर्शन के चलते कार्य प्रभावित होने पर शुक्रवार को संघ के जिलाध्यक्ष समेत छह लेखपालों पर गाज गिर गई। एसडीएम सदर अरविंद सिंह ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री को सस्पेंड करते हुए चार को बर्खास्तगी के नोटिस दिए हैं। एसडीएम की इस कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपाल संघ तीन सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहा है। लेखपालों के धरने से सरकारी कार्य में बाधा आ रही है। धरना प्रदर्शन समाप्त न करने और धारा 144 के उल्लंघन पर अब लेखपालों पर गाज गिरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम सदर अरविंद सिंह (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग, महामंत्री सुदेश कुमार को तत्काल सस्पेंड करते हुए चार लेखपालों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए हैं। साथ ही महामंत्री सुदेश कुमार को सरकारी दस्तावेज अपने कब्जे में रखने और बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने समेत अन्य मामले में गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही वह धरना प्रदर्शन समाप्त कर कार्य पर वापस न लौटे तो उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व शुक्रवार को भी लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग ने कहा कि प्रशासन के तानाशाह रवैया के खिलाफ वह झुकने वाले नहीं है। वह कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें