फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर कटने से किसानों की फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग नहर कटने से किसानों की फसलें हुई जलमग्न
विज्ञापन

औरंगाबाद। लखावटी मध्य गंग नहर गांव जनौरा झाल पुल के निकट मध्य गंग नहर के कट जाने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। सूचना पर नहर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन क ी मदद से तीन घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद नहर के कटान को रोका।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे लखावटी मध्य गंग नहर गांव जनौरा झाल पुल से कुछ ही दूरी पर नहर में कटान हो जाने से किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर विभाग को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही नहर विभाग में हड़कंप मच गया। नहर विभाग के जेई प्रमोद त्यागी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन मंगवाई । कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नहर के कटाव को रोकने के लिये करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत की। जेई प्रमोद त्यागी ने बताया कि किसान महेन्द्र लोधी के खेत के बराबर में नहर में कुलाबा लगा था। उसी कुलाबे के पास से कटान हो गया। जिसे जेसीबी मशीन की मदद से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - गांव जनौरा झाल पुल के पास मध्य गंग नहर कटान
2- नहर कटान के बाद जलमग्न हुई पड़ी धान की फसल
..............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें