बीए-बीकॉम द्वितीय वर्ष के प्रवेश 14 तक
बुलंदशहर। बीए-बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रवेश के लिए 14 जुलाई अंतिम तिथि होगी। 14 जुलाई के बाद विद्यार्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया लगभग संपन्न हो गई है। ऐसे में विवि ने द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कालेज में बीए-बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के प्रवेश 14 जुलाई तक ही होंगे। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो