फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जुलाई को लगेगाश्रोजगाम मेला, मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
18 को लगेगा रोजगार मेला, मिलेगी नौकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला सेवा योजन कार्यालय में 18 जुलाई को रोजगार मेला लगाकर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलवाई जाएगी। मेले में भागीदारी करने वाले अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट पर अपना आवेदन करवाना होगा। अफसरों ने मेले को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कृष्ण यादव ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले लगाकर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब 18 जुलाई को कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। इसी मेले में बेरोजगार युवक-युवतियां भागीदारी कर नौकरी पा सकती हैं। मेले में आगरा, लखनऊ और दिल्ली आदि शहर व राज्यों से आने वाली कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट, आफिस बाय और सिक्योरिटी गार्ड आदि के लिए युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा। मेला 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि इस मेले में भागीदारी करने वाले अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट पर अपना आनलाइन आवेदन कराना होगा। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से आह्वान किया है कि वह इस मेले में भागीदारी कर रोजगार के लिए नौकरी पा सकते हैं। इसलिए मेले में वह अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें