फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा हुआ मुआवजा मिलने से किसानों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ा मुआवजा मिलने से किसानों में खुशी
- करीब 30 करोड़ रुपये का मुआवजा किया जाएगा वितरण
- भंवरा, मिट्ठेपुर व देवली के किसानों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एनएच 235 के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का बढ़ा मुआवजा दिए जाने से किसानों ने खुशी जताई है। बता दें कि किसानों को सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा था। ऐसे में भिन्न-भिन्न सर्किल रेट होने के चलते किसानों को भी अलग-अलग दर से मुआवजा दिया गया था। जिससे किसान संतुष्ट नहीं थे, और उन्होंने आंदोलन करते हुए काम रोक दिया।
एनएच 235 के निर्माण के लिए गुलावठी में सर्किल रेट 4800 रुपये मीटर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया गया, जबकि क्षेत्र के गांव भंवरा, मिट्ठेपुर, देवली और नत्थूगढ़ी के किसानों ने मुआवजा की दर एक समान करने को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उक्त गांवों में क्रमश: 2040, 1700 और 1200 रुपये मीटर का मुआवजा दिया जा रहा था, जबकि किसान एक समान मुआवजे के लिए मांग कर रहे थे। जिस पर डीएम ने किसानों के साथ वार्ता करते हुए भंवरा, मिट्ठेपुर व देवली के किसानों को एक समान 2781 रुपये मीटर और ब्याज समेत 2866 रुपये मीटर भुगतान का आश्वासन दिया। जबकि नत्थूगढ़ी के किसानों को गुलावठी के सर्किल रेट 4800 रुपये मीटर के हिसाब से मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए। जिसके खिलाफ एनएचएआई ने कोर्ट में रिट दायर की थी। किसानों के विरोध के बाद अब एनएचएआई अपनी रिट वापस लेने की तैयारी कर रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी के अनुसार किसानों को लगभग 30 करोड़ का मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


बोले किसान अब मिलेगा हक
बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने और रिट वापस न लिए जाने तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे किसानों को उनका हक मिलेगा। - मांगेराम त्यागी, मंडल अध्यक्ष भाकियू

किसानों को उनकी लड़ाई का फायदा मिला है। बढ़ा हुआ मुआवजा मिलने से काफी सहूलियत होगी। फैसले से किसान खुश हैं। - देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवली

मुआवजा वितरण न होने तक कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। बढ़ा मुआवजा दिए जाने के फैसले से किसानों में खुशी का माहौल है। - सलीम अहमद, ग्राम भंवरा

किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा वितरण करना जायज है। किसानों की मांगों पर सरकार ने बढ़ा मुआवजा देने के आदेश दिए हैं, फैसला अच्छा है। - जुगेंद्र सिंह, ग्राम देवली
विज्ञापन


जायज मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए था। यह उनका हक है। बढ़ा हुआ मुआवजा दिए जाने के फैसले से किसान खुश हैं। जल्द मुआवजा वितरण करना चाहिए। - हाजी मासूम अली, ग्राम मिट्ठेपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें