फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन नहीं प्रत्येक गांव में तैनात होंगे होगा स्वच्छता ग्राही

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तीन नहीं प्रत्येक गांव में तैनात होंगे स्वच्छता ग्राही
विज्ञापन

- स्वच्छता और खुले में शौच जाने वालों पर रखेंगे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने और साफ-सफाई रखने के साथ ही अन्य कार्यों में जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर गांव में एक स्वच्छता ग्राही तैनात किया जाएगा। शुरुआती चरण में तीन गांवों में एक स्वच्छता ग्राही को तैनात किया गया था। इन्हें नियुक्ति के समय विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। अब प्रशासन ने इनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

खुले में शौच जाने वालों पर स्वच्छता ग्राही नजर रखेंगे और ऐसे लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाएंगे। स्वच्छता ग्राही सफाई कर्मचारी के साथ ग्रामीणों के बीच जागरूकता की अलख जगाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया पर विभागीय अफसरों की नजर रहेगी। यह आदेश मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव और खंड विकास अधिकारी आदि अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। उनका कहना है इस पहल से जहां उन लोगों के घर भी शौचालय बन जाएगा, जहां अभी तक शौचालय नहीं है। वहीं लोगों को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी और ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो सकेंगे। इस कार्य में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और खंड विकास अधिकारी भी प्रमुख भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें