फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में बुलंदशहर सहित पांच जिलों को मिली वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में बुलंदशहर सहित पांच जिलों को मिली वाहवाही
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने इन जिलों से दूसरे जिले के अफसरों को सीख लेने की दी नसीहत
- जिले के डीएम को मिला मुख्यमंत्री से सीधे बात करने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश में चल रहे शौचालय निर्माण की हकीकत जानने के लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) की। वीसी में डीएम और डीपीआरओ ने भागीदारी की। इसमें बुलंदशहर सहित पांच जिलों को वाह-वाही मिली। मुख्यमंत्री ने इन जिलों से दूसरे जिलों के अफसरों को सीख लेने की भी नसीहत दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में चल रहे शौचालय निर्माण की जमीनी हकीकत जानने के लिए अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इसमें मुख्यमंत्री ने सभी जिलों की समीक्षा की और बुलंदशहर सहित इटावा, फर्रुखाबाद, कौशांबी और चित्रकूट को खूब वाह-वाही दी। इन जिलों में बनाए जा रहे शौचालय की प्रगति सबसे अच्छी रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे जिले के अफसरों को इन जिलों से नसीहत लेने की भी बात की। मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिए गए शौचालय की प्रगति में पिछड़ रहे जिलों के अफसर इन पांच जिलों के अफसरों से संपर्क कर अपने लक्ष्य को समय पर पूरा करें। वीसी के दौरान बुलंदशहर के डीएम अनुज कुमार झा ने मुख्यमंत्री को जिले में शौचालय निर्माण की प्रगति और समीक्षा पेश की। अमरजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में 62 हजार और शौचालयों का निर्माण होना है। इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जिले में शौचालय निर्माण का काम दो अक्टूबर से पहले कर जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर वाह-वाही, दूसरी ओर हकीकत कुछ और...
- एक ओर जहां जिले को शौचालय निर्माण में वाह-वाही मिली, वहीं दूसरी ओर हकीकत कुछ और है। जब से जिले में शौचालय निर्माण का काम शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक विवादों में घिरा हुआ है। कई बार गलत तरीके और नियम ताक पर रखकर शौचालय बनाने और अपात्रों के भी शौचालय बनाने के साथ अवैध वसूली के आरोप लगते आ रहे हैं। ऐसी शिकायतों का दौर जारी है और अधिकतर शिकायतों की जांच भी चल रही है। कई प्रधानों पर जांच सही पाए जाने पर कार्रवाई तक हो चुकी है। बावजूद इसके जिले में शौचालय निर्माण में गड़बड़झाला और अवैध वसूली जैसे आरोपों की शिकायत मिलना जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें