फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे पेट्रोल पंप मालिक पर फायरिंग
विज्ञापन

- शिकारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात की घटना, पुलिस जांच में जुटी
- पंप मालिक के हाथ में संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप संचालक पर अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने कार रोक कर फायरिंग कर दी, जिसमें पंप संचालक को हाथ में गोली लगी है। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन

मूल रूप से सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी रघुराज सिंह पुत्र नवाब सिंह का शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर एक पेट्रोल पंप है। रघुराज अपने परिवार के साथ शिकारपुर में ही रहते हैं। बताया गया कि सोमवार शाम को वह अपनी कार से अपने गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात करीब दस बजे वह शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद अपनी कार से वापस शिकारपुर जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को हथियारों के बल पर रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने रघुराज पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनके हाथ में गोली लगी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। वहीं सलेमपुर थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें