फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं निकली लॉटरी, दाखिले का इंतजार कर रहे गरीब विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी नहीं निकली लाटरी, दाखिले का इंतजार कर रहे गरीब विद्यार्थी
विज्ञापन

- निजी स्कूलों में होना है गरीब और असहाय बच्चों के प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राज्य स्तर से निकलने वाली लाटरी में हो रही देरी से गरीब तबके के छात्रों का स्कूलों में दाखिला अटक गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं हो पाने के चलते उनकी पढ़ाई पीछे छूटती नजर आ रही है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गरीब छात्रों के दाखिले जल्द से जल्द कराने के लिए शासन को पत्र लिखने का दावा किया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निजी स्कूलों में निर्धारित सीटों पर गरीब और असहाय बच्चों के प्रवेश करवाए जाते हैं। प्रवेश करवाने की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अफसरों की होती है निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र बच्चों से आनलाइन और आफलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिले में 184 आफलाइन आवेदन और 102 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। नियमानुसार आवेदन करने वालों का प्रवेश लाटरी के माध्यम से चयन कर किया जाना है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले दो बार लाटरी निकाली गई थी और इसमें 122 बच्चों को प्रवेश का मौका मिला था। जबकि अब तीसरी लाटरी के इंतजार में बच्चे प्रवेश को भटक रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि लखनऊ से प्रवेश के लिए बच्चों के चयन की लाटरी नहीं निकाली गई है, जबकि दूसरे जिलों की लाटरी निकाली जा चुकी है। ऐसे में अब पत्र लिखकर तीसरी लाटरी जल्द निकलवाने और उसमें शामिल बच्चों की लिस्ट भी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। जैसे ही लाटरी निकलेगी और शामिल बच्चों की लिस्ट मिलेगी तो उनके प्रवेश निजी स्कूलों में करवा दिए जाएंगे। इस कार्य को जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें