फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर के शास्त्री नगर में जलभराव की समस्या से नाराज लोगों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई न होने से घरों से निकलने वाला पानी मार्ग पर जमा हो जाता है तथा बारिश में स्थिति और बदत्तर हो जाती है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह, सुभाष चंद, राहुल, किरन देवी, संतोष, गुड्डी, मंजू, संतोष, त्रिलोक चंद, अमित और रकम सिंह आदि ने बताया कि कालोनी का यह मार्ग कच्चा है और पिछले कई वर्षों से इस मार्ग को पक्का कराने की मांग की जा रही है बावजूद इसके आज तक न तो जिला प्रशासन और न ही पालिका ने सुध ली है। हर बार बारिश के दिनों में यह मार्ग तालाब का रूप धारण कर लेता है और यहां निकलना मुश्किल हो जाता है। अभी हल्की बारिश और घरों से निकलने वाला पानी नालियों से होकर इस मार्ग पर जमा हो गया, जिससे परेशानी बन गई। समस्या यह है कि गली में पानी जमा होने के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों ने जिला प्रशासन और पालिका से इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है। उधर, पालिका के ईओ एके सिंह का कहना है कि कालोनी के लोगों की इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें