फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी करीब दो वर्ष मोहल्ला निवासी युवक से की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन बहन का पति शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं था। आरोपी आए दिन अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व नगदी की मांग करता था। शादी के बाद ही उन्हें पता चला की उनका बहनोई शराब का आदी भी है। वह आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार को भी उसने शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा किया था, जिसके बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़नेे पर परिजनों को इस बाबत जानकारी हुई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी। नगर कोतवाली पुलिस भी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें