फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल और सूर्यदेव के बीच अठखेलियां जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल और सूर्यदेव के बीच अठखेलियां जारी
विज्ञापन

- अभी तक नहीं हुई अच्छी बारिश, किसान परेशान
- बारिश नहीं होने पर मौसम वैज्ञानिक भी असमंजस में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मानसून के बादल छाए हुए हैं, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। वहीं, ठंडी हवा चलने से आमजन को उमस से कुछ राहत जरूर मिली है। बादल और सूर्यदेव के बीच अठखेलियाें के बीच मौसम वैज्ञानिक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं इस बार प्रीमानसून धोखा दे गया और अब समय बीतने के साथ मानसून कमजोर पड़ता जा रहा है। ऐसा नहीं रहा कि बादल न छाए हो, लेकिन जहां-तहां बूंदाबंादी तक ही सीमित रहे। इस दौरान उमस ने भी अपना खूब रंग दिखाया और सभी बेहाल किए रखा। अब बारिश नहीं होने के कारण धरती सूखने लगी है और फसलें भी पानी मांग रही हैं। बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरी रात बादल मंडराते रहे और बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल और सूर्यदेव के बीच अठखेलियों का दौर जारी रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि इस समय बारिश के आंकड़े बन रहे हैं और अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें