फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट में शामिल छात्रों के आज और होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी मेरिट में शामिल छात्रों के आज और होंगे प्रवेश
विज्ञापन

- प्रवेश के लिए कॉलेजों में उमड़ी छात्रों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीसीएसयू से संबंध कॉलेजों में जारी दूसरी मेरिट में शामिल छात्रों को प्रवेश का आज आखिरी मौका है। हालांकि शुक्रवार को प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिली। बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय व तृतीय कक्षाओं में छात्रों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में 20 जून से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस समय दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज खुले तो सुबह से ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी। डीएवी क ी प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय व तृतीय कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दूसरी मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश शनिवार को भी होंगे। इसलिए छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह इस तिथि तक अपने प्रवेश हरहाल में सुनिश्चित करवा लें। दूसरी लिस्ट में प्रवेश के लिए विवि की ओर से अभी कोई तिथि बढ़ाने की सूचना नहीं मिली है। विवि का जो भी आगे आदेश जारी होगा। उसी के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें