फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास को 395 करोड़ की जिला योजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विकास को 395 करोड़ की योजना तैयार
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के विकास को 395 करोड़ की योजना बनकर तैयार हो गई है। 49 विभागों ने विकास का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज जिला योजना की बैठक लेंगे, जिसमें यह प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद शासन स्तर से बजट जारी होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष सभी सरकारी विभागों से जिले के विकास के लिए प्रस्तावित बजट की योजना बनाई जाती है। इसी के तहत इस बार भी जिला योजना बनाई गई है। इसमें सभी 49 विभागों से विकास के लिए खर्च होने वाली राशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संबधित विभागों के अफसरों के साथ आज बैठक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि 395.46 करोड़ की जिला योजना बनकर तैयार हो गई और इस पर शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सी्वतंत्र देव सिंह संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक लेकर जिला योजना पर चर्चा करेंगे और अंतिम मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन


सरकारी विभागों द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव
- कृषि विभाग 28 लाख
- उद्यान विभाग 20 लाख
- गन्ना विभाग 367.33 लाख
- लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु कार्यक्रम 458.50 लाख
- पशुपालन विभाग 829.07 लाख
- दुग्ध विभाग 299.65 लाख
- वन विभाग 199.41 लाख
- ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम 231.50 लाख
- सिंचाई एवं जल संसाधन 50 लाख
- रोजगार कार्यक्रम 762.78 लाख
- पंचायत राज विभाग 1558.72 लाख
- सामुदायिक विकास व ग्राम्य विकास 250 लाख
- निजी लघु सिंचाई 630.40 लाख
- राजकीय लघु सिंचाई 241.81 लाख
- अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत 113.60 लाख
- खादी एवं ग्रामोद्योग 7.36 लाख
- सडक़ एवं पुल 13131.96 लाख
- पर्यावरण 2 लाख
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 7.10 लाख
- पर्यटन विभाग 180 लाख
- प्राथमिक शिक्षा 5475.03 लाख
- माध्यमिक शिक्षा 1242 लाख
- प्रावैधिक शिक्षा 200 लाख
- प्रादेशिक विकास दल 6.40 लाख
- खेलकूद 407.36 लाख
- एलोपेथी- चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य 1608.36 लाख
- परिवार कल्याण 300 लाख
- होम्योपेथिक चिकित्सा 290 लाख
- आयुर्वेदि एवं यूनानी चिकित्सा 217.60 लाख
- ग्रामीण पेयजल 1444 लाख
- ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम 1800 लाख
- पूल्ड आवास 91.12 लाख
- ग्रामीण आवास 644.40 लाख
- नगर विकास 155 लाख
- अनुसूचित जाति कल्याण 233 लाख
- पिछड़ी जाति कल्याण 129.60 लाख
- अल्पसंख्यक कल्याण 53.53 लाख
- समाज कल्याण सामान्य जाति 679.72 लाख
- सेवा योजन 1.50 लाख
- शिल्पकार प्रशिक्षण 200 लाख
- समाज कल्याण 1449.95 लाख
- विकलांग कल्याण 1016.20 लाख
- महिला कल्याण 2049.54 लाख
- पुष्टाहार 482 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें