फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक प्रसूता के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामन चौकी निवासी हिना को शनिवार को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्टाफ ने प्रसूता की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते मंगलवार को उसके गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की पुष्टि पर परिजनों में हाहाकार मच गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पूरे मामले में कोई शिकायत नहीं की गई। सीएमएस डॉ. बीना रानी ने बताया कि बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई थी। स्टाफ ने लापरवाही नहीं बरती है। फिर भी मामले में जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें