फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन कुएं की खुदाई से निकले मिट्टी के घड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन कुएं की खुदाई से निकले मिट्टी के घड़े
विज्ञापन

खानपुर। क्षेत्र के गांव कमालपुर में शनिदेव मंदिर परिसर में चल रही कुएं की खुदाई में मिट्टी के घड़े निकल रहे हैं। बड़ी संख्या में घड़े निकलने के चलते मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार आस्था से जुड़ा यह कुंआ गोला कुंआ के नाम से प्रसिद्ध वर्षों पुराना है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दशक से यह कुंआ पूरी तरह से सूखा हुआ था। ग्राम प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग लोग बताते हैं कि कुएं पर देव स्थान है। एक वर्ष पूर्व कुएं के समीप खेत में शनिदेव मंदिर की स्थापना की। अब मंदिर परिसर के मध्य कुएं की सफाई शुरू कराई तो चार दिन से इसमें बड़ी संख्या में मिट्टी के करीब दो सौ से अधिक घड़े साबुत निकले हैं। इस दौरान पुराने समय के लोहे से बने उपकरण भी निकलकर सामने आए। कुएं से घड़े निकलना गांव व आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें