फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी बाबुओं को नहीं किया रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
तबादले के बाद भी बाबुओं को नहीं किया रिलीव
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिंचाई विभाग में तबादले के बाद भी चहेते बाबुओं को रिलीव नहीं किया जा रहा है। जबकि साथ में स्थानांतरित हुए कई बाबू व जेई को रिलीव कर दिया गया है। तबादला रुकवाने में असफल होने के बाद बाबुओं ने साहब से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, ताकि उन्हें रिलीव न किया जाए। सिंचाई विभाग में 15 दिन पहले जेई व बाबुओं के तबादले शासन द्वारा किए गए थे। इस दौरान पांच जेई व चार बाबुओं के तबादले विभिन्न खंड व गैर जनपद किए गए थे। सूत्रों ने दावा किया है कि तबादला आदेश मिलते ही अफसरों ने जेई को तो रिलीव कर दिया, लेकिन चहेते बाबुओं को अब तक रिलीव नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कई बाबुओं ने तबादला रुकवाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर बाबुओं ने अब साहब से नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी है। एक्सईएन रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिन बाबुओं के तबादले किए गए हैं, उन्हें जल्द ही रिलीव किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें