फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओपीडी में लगेगा वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल की ओपीडी में लगेगा वाटर कूलर
विज्ञापन


बुलंदशहर। महिला अस्पताल की ओपीडी में पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने पर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सीएमओ को तत्काल अस्पताल में वाटर कूलर लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित मेटरनिटी विंग में दो माह से महिला अस्पताल की ओपीडी संचालित हो रही है। प्रतिदिन करीब 400 से 500 महिलाएं चिकित्सीय जांच के लिए यहां आती हैं। भीषण गर्मी में भी मेटरनिटी विंग में प्रसूताओं के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल परिसर में पानी न मिलने पर प्रसूताओं को या तो घर से पानी लाना पड़ता है या फिर बाजार से खरीदना पड़ता है। प्रसूताओं की इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘भीषण गर्मी में पानी के बिना तड़प रहीं प्रसूताएं’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर को डीएम ने संज्ञान में लिया और सीएमओ को तत्काल मेटरनिटी विंग में वाटर कूलर लगवाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मेटरनिटी विंग में शीघ्र वाटर कूलर लगाने के लिए जेई को निर्देश जारी कर दिया है। फिलहाल एक वाटर कूलर लगवाया जा रहा है। जल्द ही दूसरा भी लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें