फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे मरीज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन के सख्त आदेशों के बावजूद भी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। चिकित्सकों और स्टाफ की लेटलतीफी के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। काजमपुर देवली स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सकों के ना आने पर एक मरीज ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

होम्योपैथिक विभाग में पहले से ही चिकित्सकों की कमी है, जो तैनात हैं वे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तरह से नहीं कर रहे हैं। दो दिन से काजमपुर देवली स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय के चक्कर काट रहे मरीज को चिकित्सक के न मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मरीज कौशल ने बताया कि होम्योपैथिक उपचार कराने के लिए पिछले कई दिनों से चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। दस बजे तक भी चिकित्सक एवं स्टाफ के ना आने पर बेरंग लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चिकित्सालय के खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का है। अस्पताल में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट एवं एक अन्य स्टाफ की नियुक्ति है, लेकिन अफसरों द्वारा अस्पताल का निरीक्षण न करने पर चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ डयृटी से अक्सर नदारद रहते है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. शेषनाथ राय ने बताया कि चिकित्सकों को समय से चिकित्सालय पहुंचने के आदेश हैं। यदि कोई चिकित्सक या स्टाफ लापरवाही बरत रहा है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें