फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

556 करोड़ की सीवर लाइन योजना का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
556 करोड़ की सीवर लाइन योजना का रास्ता साफ
विज्ञापन


बुलंदशहर। अमृत योजना के तहत शहर में 556 करोड़ से शहर में बिछने वाली सीवर लाइन का कार्य अगले दो दिन में शुरू होने की संभावना है। तकनीकी खामियों के चलते पिछले दो माह से यह कार्य ठप हो गया था। अफसर दावा कर रहे हैं कि तकनीकि समस्या को दूर कर लिया गया है।
शहर के विकास के लिए केंद्र सरकार ने अमृत योजना शुरू की जिसके तहत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाइन, पेयजल पाइप लाइन बिछाने के अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज सिस्टम आदि योजनाओं पर काम होना था। बुलंदशहर में भी सीवर लाइन बिछाने के लिए 556 करोड़ की योजना बनी, इस योजना के तहत नगर के राधानगर से सीवर लाइन योजना का शुभारंभ किया गया था। 11 अप्रैल को तकनीकी खामी के चलते जल निगम के अधिकारियों ने कार्य को रोक दिया। करीब दो माह बाद आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब अफसर दावा कर रहे हैं कि अगले सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा। कार्य में बाधक तकनीकि खामियों को दूर कर लिया गया है। जल निगम के अफसरों ने बताया कि पूर्व में दो मिनी एसटीपी के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी, जिसे चिन्ह्ति कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मानकों के अनुरूप कार्य न करने का लगा था आरोप
कार्य शुरू होने के पश्चात सभासद ऋषिपाल सिंह व सुनील शर्मा ने ठेकेदार पर मानकों के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाया था। सभासदों का कहना था कि ठेकेदार पाइप के नीचे रोड़ी नहीं डाल रहा है, जिससे कि भविष्य में मिट्टी धंस सकती है और लाइन बेकार हो जाएगी।
विज्ञापन


ठेकेदार द्वारा मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा था। किसी भी हालत में मानकों के विपरीत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। दो माह से कार्य बंद होने से लोग काफी परेशान हैं। अफसरों को शिकायत करने के बाद भी काम चालू नहीं किया जा सका है। - ऋषिपाल सिंह, सभासद, वार्ड 19

तकनीकि खामी को दूर कर लिया गया है। अगले सप्ताह से कार्य चालू हो जाएगा। मानकों के अनुसार ही कार्य कराया जाएगा। - एसके शर्मा, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें