फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी और डॉक्टरी रिपोर्ट में उलझा जानलेवा हमला!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की थ्योरी और डॉक्टरी रिपोर्ट में उलझी जांच
विज्ञापन

- किसान के घर में देर रात घर में घुसकर मारी थी गोली
- सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने गन शॅाट की बात को नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराला में बुधवार देर रात एक किसान के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लेकिन, मामले में पुलिस व चिकित्सकीय अधिकारियों के दावे अलग अलग होने के कारण मामला उलझता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराला निवासी किसान जितेन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात वह अपने घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान गांव निवासी कृष्ण पाल उनके घर में बंदूक लेकर घुस आया। साथ ही आरोपी ने मामूली विवाद में हुई रंजिश के चलते पीड़ित पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उनके बाजू के बराबर छाती को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया था। जहां चिकित्सीय परीक्षण किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा गन शॉट की पुष्टि नहीं की गई है। सीएचसी के चिकित्सक डा. योगेश आर्य ने बताया कि जितेन्द्र की मेडिकल रिपोर्ट में गन शॉट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एसएचओ अशोक कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में गन शॉट की पुष्टि न होने की बात निराधार है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें