फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण में 62वें नंबर पर आया जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याओं के निस्तारण में पिछड़ा जनपद
विज्ञापन

- आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में मिली 62 वीं रैंक
- मेरठ मंडल क ा कोई भी जनपद टॉप 10 में नहीं हो सका शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जनसमस्याओं के निस्तारण में अधिकारियों की लापरवाही से जनपद पिछड़ गया है। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जनपद का स्थान 62वें नंबर पर आया है। हाल ही में शासन की ओर से जारी मूल्यांकन सूची में जनपदों की रैंक तैयार की गई है।
विज्ञापन

तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर शासन ने आईजीआरएस पोर्टल शुरू किया था। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर सीधे शासन स्तर से नजर रखी जाती है। सूबे के मुखिया समय-समय पर इस पोर्टल की समीक्षा भी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी किस कदर गंभीर है, इसका खुलासा शासन द्वारा जारी की गई रैंक से हुआ। शासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बुलंदशहर प्रदेश के 75 जिलों में से 62 वे नंबर पर है। हालांकि खास बात यह है कि मेरठ मंडल का कोई भी जनपद शीर्ष दस में शामिल नहीं हो सक ा है। शासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण के अनुसार जारी की गई सूची से अफसरों की कार्य शैली की पोल खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें