फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुवाद में मूल भावना और विचारों को पूर्ण सुरक्षित रहना चाहिए: डॉ.अंजु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


अनुवाद में मूल भावना को पूर्ण सुरक्षित रहना चाहिए: डॉ. अंजू
गुलावठी। डीएवी कॉलेज बुलंदशहर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू दुबे ने कहा कि अनुवाद में मूल भावना और विचारों को पूर्ण सुरक्षित रहना चाहिए। वह शुभम् साहित्य कला एवं संस्कृति संस्था द्वारा आयोजित ‘हम और हमारी हिंदी’ कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ‘अनुवाद और पारिभाषिक शब्दावली’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि अनुवाद दो भाषाओं का लिप्यंतरण मात्र नहीं है, बल्कि यह उन भाषाओं की सभ्यता और संस्कृति के मध्य पुल भी है। द्वितीय सत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. ईश्वर सिंह ने ‘हिंदी के प्रयोग में मानसिक अवरोध’ विषय पर समसामयिक वार्ता प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति लोगों के मानसिक स्तर को कई रोचक प्रसंगों के द्वारा स्पष्ट किया। शुभम अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन शर्मा ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यशाला में ललित शर्मा, ब्रजराज यादव, लोक प्रताप राणा, अभिषेक शर्मा, आकाश कुमार, प्रियंका, साक्षी, तब्बसुम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षार्थियों के लिए निबंध लेखन, प्रतिवेदन और व्यावहारिक एवं व्यावसायिक हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें