फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के समस्त डाकघर होंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के डाकघर होंगे ऑनलाइन
विज्ञापन


बुलंदशहर। डाकघरों में पेपर वर्क को खत्म करने और उन्हें हाईटेक बनाने के लिए डाक विभाग जिले के सभी डाकघरों में कोर सिस्टम इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन करेगा। सॉफ्टवेयर पर डाटा फीड करते ही ऑनलाइन एंट्री हो जाएगी। इसके बाद स्पीड पोस्ट, ट्रासंफर आदि सेवाओं को ऑनलाइन ट्रेस करना आसान होगा, वहीं, कर्मचारियों की छुट्टी, वेतन, ट्रांसफर, प्रमोशन, शिकायत सब ऑनलाइन दर्ज होंगे।
जिले के अधिकांश शाखाओं में अभी तक ऑफलाइन काम होता था, जिसमें सूचना अपडेट कराने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था। अब जिले के सभी डाकघरों के सिस्टम को एडवांस कर कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआई) से जोड़ा जाएगा। डाकघर के रजिस्ट्री बुकिंग-स्पीड पोस्ट, इंश्योरेंस प्रीमियम, सेविंग बैंक सहित सभी डिपार्टमेंट एक ही सॉफ्टवेयर पर अपलोड हो जाएंगे। यह सिस्टम डाकघर को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वही पेपरलेस होने के साथ-साथ वित्त लेखा एनवायरमेंट, एचआर, पेरोल जैसी विभिन्न विभागीय कार्य प्रणाली आसानी से डाकघर में उपलब्ध हो पाएगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही काम में भी पारदर्शिता आएगी। अब डाक कर्मचारी अपने अवकाश प्रार्थनापत्र आदि ऑनलाइन कर सकेंगे। अवकाश का विवरण, वेतन आदि सब कुछ ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन


अपडेट में लेट था फिनाइकल
अभी तक 2014 से विभाग फिनाइकल सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर रहा था, जिसमें फीडिंग ऑनलाइन होती थी, इससे अपडेट लेट होता था। प्रक्रिया में समय अधिक लगने के साथ डाटा डिलीट होने की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन


जिले के दो प्रधान डाकघर 21 सब पोस्ट ऑफिस और 320 ब्रांच ऑफिस में सीएसआई सिस्टम अपडेट किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को घर बैठे ही डाकघर की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। अन्य समस्या निवारण के भी कार्य किए जाएंगे। सॉफ्टवेयर अपग्रेड से विभागीय काम में सुधार की उम्मीद है। - केएस यादव, डाक अधीक्षक बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें