बैक बेंचर्स ने टॉपरों को दी मात
बुगरासी। हाईस्कूल में 10 सीजीपीए हासिल करने वाले स्टूडेंट इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पीछे रह गए। एक या दो विद्यार्थियों के फेल होने की भी सूचना है। जिन स्टूडेंट्स को हाईस्कूल में कम सीजीपीए मिले थे, वह अच्छे नंबर के साथ पास हुए हैं। वर्ष 2018 से पहले सीबीएसई में अधिकांश स्कूलों में होम बोर्ड था। परीक्षा होने के साथ कॉपी चेकिंग से लेकर नंबर भेजने तक की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की ही थी। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सीबीएसई के टॉपर पीछे रह गए हैं। ऐसे काफी संख्या में विद्यार्थी 70 से 80 प्रतिशत अंक की प्राप्त कर पाए हैं जबकि पीछे रहने वाले विद्यार्थियों ने बाजी मार ली है। ब्यूरो
ये हैं स्कूल टॉपर
माधवी और धर्मेश ने किया विद्यालय टॉप
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में साइंस वर्ग में माधवी तथा वाणिज्य वर्ग में धर्मेश ने विद्यालय टॉप किया है। शत-प्रतिशत परीक्षाफल रहने पर प्राचार्य ने छात्रों व समस्त स्टाफ को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्राचार्य डॉ.अरविंद उपाध्याय ने बताया कि विज्ञान वर्ग में कुल 41 विद्यार्थी थे। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ माधवी ने विद्यालय टॉप किया है जबकि 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ कुशल शर्मा दूसरे तथा 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ ज्योति तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं वाणिज्य वर्ग में सभी 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ धर्मेश गिरि ने विद्यालय टॉप किया है। वहीं 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ रोशनी ने दूसरे तथा 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।